- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: डॉक्टर से 3...
मध्य प्रदेश
MP News: डॉक्टर से 3 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे
Sarita
24 March 2025 8:47 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक डॉक्टर के साथ 3 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता डॉक्टर ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर मामले की शिकायत की थी कि उससे व्हाट्सएप के जरिए एक लड़की ने संपर्क किया. जिसने शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा देने के नाम पर वेब बुल नाम की वेबसाइट पर उसका अकाउंट रजिस्टर्ड करवाया, फिर ट्रेडिंग शुरू कर दी. ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा हुआ जो उसके अकाउंट में ट्रांसफर हो गया|
पीड़ित डॉक्टर को भरोसे में लेने के बाद आरोपियों ने अपना असली खेल शुरू किया. उन्होंने डॉक्टर से ट्रेडिंग में पैसे लगवाए और उसके रजिस्टर्ड अकाउंट पर दोगुना मुनाफा दिखाते रहे, करीब 1 करोड़ रुपये निवेश करने के बाद जब डॉक्टर ने पैसे निकालने चाहे तो वेबसाइट से वो पैसे नहीं निकल रहे थे, इसके बाद जब डॉक्टर ने कंपनी के कस्टमर केयर के नाम पर बैठे जालसाजों से बात की तो हर बार नया बहाना बनाकर अपराधियों ने डॉक्टर से 103 अलग-अलग अकाउंट में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर करवा लिए|
जिसमें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, इतनी बड़ी रकम पर भारत सरकार को चुकाए जाने वाले टैक्स आदि कई बहाने बनाकर डॉक्टर से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर की 3 करोड़ रुपए की रकम अलग-अलग खातों में भेजी गई है। जिन्हें क्राइम ब्रांच ने फ्रीज कर दिया है।
TagsMPडॉक्टरठगीआरोपियोंगिरफ्तारपूछताछखुलासे MPdoctorcheatingaccusedarrestedinterrogationrevelationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





