- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शराब से भरी...
मध्य प्रदेश
MP News: शराब से भरी पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौत
Sarita
12 March 2025 9:12 AM IST
MP News: दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में दमोह-कुंडलपुर मार्ग पर लुहर्रा के पास मंगलवार शाम शराब से भरे पिकअप वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने जबलपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि प्रदीप पिता भगवानदास अठया (28) निवासी भदौली और मलखान पिता जितेंद्र सिंह राजपूत (22) निवासी भदौली सोमवार शाम बाइक से कहीं गए थे।
मंगलवार शाम दोनों घर आ रहे थे, इसी दौरान हिंडोरिया थाना क्षेत्र के लुहर्रा गांव के पास शराब से भरे पिकअप वाहन (क्रमांक एमपी 17 जी 1582) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हिंडोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप पिता भगवानदास अठया को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे घायल मलखान को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन जबेरा पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया। आज दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन में शराब भरी हुई थी, जो हिंडोरिया शराब दुकान जा रही थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।
TagsMPपिकअपबाइकटक्करमौत MPpickupbikecollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





