- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पिकअप ने...
मध्य प्रदेश
MP News: पिकअप ने दर्शनार्थियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत
Sarita
8 April 2025 10:05 AM IST

x
MP News: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर बाड़ी मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली ग्राम सरबका से श्रद्धालुओं को लेकर जवारे विसर्जन करने बछरा गांव की ओर जा रही थी. तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने इस ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए. इनमें पिकअप में सवार तीन लोग शामिल हैं. घटना के बाद पिकअप चालक और एक अन्य पिकअप में फंस गए|
जिन्हें हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने रेस्क्यू कर घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए। मृतक की मां भी शामिल है। जब मां का इलाज चल रहा था तो उसे पता नहीं था कि वहां पड़ा मृत व्यक्ति उसका जवान बेटा है। जब बूढ़ी मां को घंटों बाद इसकी जानकारी हुई तो वह फूट-फूट कर रोने लगी।
TagsMPपिकअपट्रैक्टर-ट्रॉलीटक्करएकमौतMPpickuptractor-trolleycollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





