- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भेड़ चरा रहे...
मध्य प्रदेश
MP News: भेड़ चरा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, पांच की हालत गंभीर
Sarita
23 Feb 2025 7:56 AM IST

x
MP News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भेड़ चरा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. घटना में 7 लोग घायल हो गए, घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पांच लोगों की हालत गंभीर है. यह घटना जावद थाना क्षेत्र के धनेरिया रोड की है. जहां शनिवार दोपहर खेत में भेड़ चरा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. आपको बता दें कि राजस्थान के पाली जिले से रेबारी भेड़पालक परिवार भेड़ें लेकर जावद की ओर आ रहा था|
इस दौरान जंगल के पास एक पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने भेड़ चरा रहे लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से लोग अचानक इधर-उधर भागने लगे. इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत जावद के सिविल अस्पताल लाया गया, पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें नीमच के जिला अस्पताल भेजा गया है. दो घायलों का इलाज जावद के अस्पताल में किया जा रहा है|
TagsMPमधुमक्खियोंहमलाMPbeesattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





