- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: टायर में हवा...
मध्य प्रदेश
MP News: टायर में हवा भरते समय दर्दनाक हादसा, किशोर की मौत
Sarita
7 July 2025 11:42 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक किशोर की जान चली गई. बताया जाता है कि जेसीबी के टायर में हवा भरते समय अचानक टायर फट गया और धमाके में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी बनी. मिली जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र के गंज-कड़ौंहा निवासी 16 वर्षीय नरेंद्र पुत्र राकेश कुशवाह रविवार शाम करीब 4:45 बजे एक दुकान पर जेसीबी के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक टायर फट गया और उसका प्रेशर नरेंद्र पर पड़ा, जिससे वह अचेत हो गया|
हादसे के बाद परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉ. रोशन द्विवेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव को घर ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बिना पोस्टमार्टम (पीएम) के शव को ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने थाने के सामने परिजनों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले जाने की जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हो गई। काफी समझाने के बाद शव को इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए।
TagsMPटायरहवाहादसाकिशोरमौतMPtyreairaccidentteenagerdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





