- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
MP News: दर्दनाक हादसा,पुल से नीचे गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर
Sarita
26 March 2025 12:20 PM IST

x
MP News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलकी में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर नीचे गिर गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। कैसे हुआ हादसा? रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चिकन टोला में रहने वाले पांच दोस्त मंगलवार रात कार से गोविंदगढ़ की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण अमिलकी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पुल से टकराकर नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों और घायलों की पहचान
इस हादसे में कृष खटीक, राज खटीक और राजीव खटीक की मौत हो गई, जबकि ऋषभ रजक और कृष खटीक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
TagsMPहादसापुलकारतीनमौतदो गंभीर MPaccidentbridgecarthreediedtwo criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





