मध्य प्रदेश

MP News: मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में बीच सड़क हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मचा हड़कंप

Sarita
7 March 2025 12:34 PM IST
MP News: मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में बीच सड़क हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मचा हड़कंप
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के देशगांव के पास इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। एंबुलेंस में एक महिला मरीज लेटी हुई थी, महिला को खंडवा अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया था। जैसे ही एंबुलेंस खंडवा से महज 15 किलोमीटर दूर पहुंची तो धुआं निकलने लगा।
ड्राइवर ने एंबुलेंस रोकी और मरीज को नीचे उतारा। कुछ ही देर में एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगीं और ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही देशगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं देशगांव चौकी पुलिस द्वारा दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर बीमार महिला को इंदौर भेजा गया है।
Next Story