मध्य प्रदेश

MP News: अफीम की खेती, पुलिस ने किसान को किया गिरफ्तार

Sarita
13 March 2025 11:32 AM IST
MP News: अफीम की खेती, पुलिस ने किसान को किया गिरफ्तार
x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बहारपुरा गांव के बड़खेरा हार में अफीम की खेती का मामला सामने आया है. जहां किसान बड़े पैमाने पर डोडा चूरा (अफीम) की खेती कर रहे थे. जहां मुखबिर की सूचना पर बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतिया ने दबिश देकर अफीम की खेती की फसल को पकड़ कर जब्त कर लिया और खेती करने वाले किसान को हिरासत में ले लिया|
बताया गया है कि खेती में लगातार गिरावट के चलते उक्त किसान अफीम की खेती कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था. अफीम की खेती से जहां 3 तरह के फायदे हैं, एक तो यह कि जब अफीम का फल पक जाता है तो अफीम निकालकर लाखों रुपए में बिकती है, वहीं जब यह सूख जाती है तो इसमें से पोस्त के दाने निकलते हैं, बाद में इसका छिलका डोडा-चूरा (फक्की) के रूप में बिकता है. पता चला है कि एक एकड़ की खेती में 12 से 13 लाख का मुनाफा कमाया जाता है|
Next Story