मध्य प्रदेश

MP News: बाजार से लौटते समय दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Sarita
1 July 2025 11:47 AM IST
MP News: बाजार से लौटते समय दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत
x
MP News: डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम मोहतरा में यह हादसा उस समय हुआ, जब मृतक साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भक्तू सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत मोहतरा के पोशाक गांव पोंगा टोला का निवासी था। वह पास के गोरखपुर के साप्ताहिक बाजार गया था और वहां से खरीदारी करने के बाद अपने गांव लौटने के लिए यात्री बस में सवार हुआ। जैसे ही वह मोहतरा बस स्टॉप के पास बस से उतरने लगा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया और पीछे से आ रही बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि बस का चालक भी कुछ समझ नहीं पाया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है. इधर, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
Next Story