- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सीमा पर...
मध्य प्रदेश
MP News: सीमा पर नक्सलियों और हॉक फोर्स का आमना-सामना, एक नक्सली ढेर
Sarita
10 March 2025 10:14 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नक्सली मुठभेड़ हुई है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और हॉकफोर्स ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान एक नक्सली मारा गया. घटना जिले के किसली जोन के चिमटा कैंप के पास हुई, जहां नक्सलियों और पुलिस, हॉकफोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है. नेशनल पार्क कान्हा इलाके में भी नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. एसपी रजत सकलेचा ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. वहीं पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है|
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता जताई थी. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लिया है और मध्य प्रदेश इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दोहराया है कि राज्य की धरती पर नक्सली गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है, जिससे संकेत मिलता है कि राज्य सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखेगी|
TagsMPनक्सलियोंहॉक फोर्सआमना-सामनाMPNaxalitesHawk Forceface-offजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





