- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News सब्जी लेकर घर...
मध्य प्रदेश
MP News सब्जी लेकर घर लौट रहे नवदीप को अज्ञात वाहन ने कुचला
Sarita
23 Nov 2025 6:42 AM IST

x
MP News :शहर में तेज रफ्तार वाहनों की बेकाबू दौड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बीती रात लगभग 9 बजे गैस सिलेंडर गोदाम पिपरिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 54 वर्षीय नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। सब्जी और राशन लेकर घर लौट रहे नवदीप को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
नवदीप सिंह, पिता स्व. राजबहादुर सिंह, अटल आवास में पत्नी के साथ रहते थे। पिछले 20 वर्षों से दस्तावेज़ लेखक चैनू सारथी के सहायक के रूप में काम कर रहे थे। शांत स्वभाव और सरल जीवनशैली के कारण वे नगर में सभी के परिचित और प्रिय थे। परिवार में उनकी पत्नी है, किंतु संतान नहीं है। अंतिम संस्कार में भाई सुनील सिंह ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी, जिससे माहौल गमगीन हो उठा।स्थानीय लोगों का कहना है कि खैरागढ़ में रफ्तार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बस स्टैंड, इतवारी बाजार, अमलीपारा मोड़, पिपरिया, धरमपुरा जैसे व्यस्त क्षेत्रों में आए दिन दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं।
TagsMPनवदीपवाहनकुचला MPNavdeepvehiclecrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





