मध्य प्रदेश

MP News: रेत के ढेर में छिपाकर रखी थी नशीली कफ सिरप, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
4 Nov 2025 9:25 AM IST
MP News: रेत के ढेर में छिपाकर रखी थी नशीली कफ सिरप, आरोपी गिरफ्तार
x
MP News: रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार 2.0" को एक और बड़ी सफलता मिली है। नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में ताला पुलिस ने बीती रात सनेही गांव में दबिश देकर रेत के ढेर में छिपाकर रखी गई 286 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की। आरोपी नंदकिशोर उर्फ ​​छोटे भैया पटेल (59 वर्ष) पिता नर्मदा पटेल निवासी बड़ा टोला सनेही को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नंदकिशोर अवैध रूप से नशीली कफ सिरप एकत्र कर बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान उसके घर के सामने रेत का ढेर लगा देख संदेह हुआ। आरोपी ने संदेह से बचने के लिए रेत के ऊपर लौकी की बेल बिछा दी थी बोरियों को खोलने पर, नशीली कफ सिरप की कुल 286 शीशियाँ बरामद हुईं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य ₹57,629 है।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कफ सिरप ₹240 प्रति शीशी के हिसाब से खरीदा और उसे ₹300 में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि उसे कफ सिरप कहाँ और किन माध्यमों से पहुँचाया गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ताला थाने में अपराध संख्या 327/25, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8, 21 और 22 तथा औषधि नियंत्रण अधिनियम की धारा 6/13 के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
Next Story