मध्य प्रदेश

Mp News: आसमान से गिरी रहस्यमयी वस्तु से हड़कंप,जांच में बड़ा खुलासा

Sarita
30 Jan 2026 7:05 AM IST
Mp News: आसमान से गिरी रहस्यमयी वस्तु से हड़कंप,जांच में बड़ा खुलासा
x
Mp News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब आसमान से एक अज्ञात इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अचानक खेतों में आ गिरा। ग्राम मरखंडी में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। उपकरण पर ' मलेशिया ' (Malaysia) लिखा देख ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई और लोग इसे कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक समझने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के ऊपर खुले आसमान में एक वस्तु तेजी से नीचे की तरफ आ रही थी। अजीब सी दिखने वाली वस्तु देख गांव के लोग डर गए और गांव से बाहर खुले में खेतों की तरफ भागे। गांव के लोगों ने इसको विस्फोटक समय और धमाके के डर के चलते तत्काल पुलिस को फोन लगाकर सूचना दी थी।
सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से घेराबंदी की और मशीन की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने साफ किया कि यह कोई विस्फोटक नहीं है, बल्कि मौसम विभाग से जुड़ी कोई डिवाइस या वस्तु है, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।पुलिस के अनुसार, यह उपकरण एक 'रेडियोसॉन्ड' ( Radiosonde ) है। यह एक वैज्ञानिक यंत्र है, जिसका उपयोग मौसम विभाग द्वारा किया जाता है। यह यंत्र हवा की गति, तापमान, नमी और वायुमंडलीय दबाव को मापने के लिए गुब्बारों के जरिए आसमान में छोड़ा जाता है। मलेशिया कनेक्शन: संभावना जताई जा रही है कि यह मलेशिया के मौसम विभाग का उपकरण हो सकता है, जो तेज हवाओं के चलते रास्ता भटककर भारतीय सीमा में दाखिल हो गया।
Next Story