मध्य प्रदेश

MP News: ऑनलाइन गेम के चलते रिश्तों का कत्ल

Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 7:16 AM IST
MP News: ऑनलाइन गेम के चलते  रिश्तों का कत्ल
x
MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दो दोस्तों ने ऑनलाइन रमी सर्किल गेम में 5 हजार रुपए लगाए थे. गेम में लगाए गए पैसे वे हार गए. दूसरे दोस्त ने अपने हिस्से के ढाई हजार रुपए नहीं लौटाए तो दूसरे दोस्त ने उसकी हत्या कर दी. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में दिनेश रायकवार ने बताया कि मैं और लखन रायकवार ऑनलाइन रमी सर्किल के आदी थे. उसने बताया कि दोनों ने मिलकर 5 हजार रुपए की शर्त लगाई थी. इसमें लगाए गए पैसे हम हार गए. दिनेश रायकवार इसमें हिस्सेदारी का आधा हिस्सा यानी ढाई हजार रुपए लखन रायकवार से चाहता था. उसने बाकी पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद गुस्से में आए दिनेश ने लखन की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे जंगल में फेंक कर चला गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने मोबाइल से ऑनलाइन गेम एप रमी सर्किल के जरिए गेम खेलता था. अब तक वह इस गेम में करीब डेढ़ लाख रुपए हार चुका था|
Next Story