भारत

गणेश विसर्जन के दौरान बलवा, पत्थर और बाल्टियां फेंकी गई

Nilmani Pal
15 Sept 2024 6:58 AM IST
गणेश विसर्जन के दौरान बलवा, पत्थर और बाल्टियां फेंकी गई
x

यूपी UP News। उत्तर प्रदेश के महोबा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पथराव करने का मामला सामने आया है. पथराव के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई. प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके से जाते वक्त कुछ लोगों ने पानी की बाल्टियां फेंकी और पथराव किया. Mahoba

घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठन ने कोतवाली के बाहर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में डेरा डाल लिया है. ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कसौराटोरी इलाके का बताया जा रहा है.


Next Story