- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खून के...

x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक बुजुर्ग के बेटे और बेटी ने मिलकर की थी।
ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार, पुलिस को बड़गोंदा थाना क्षेत्र के नामली गाँव में बुजुर्ग ओमकार और महिला सावित्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि दोनों की मौत चोटों के कारण हुई है। जाँच में पता चला कि ओमकार और सावित्री रिश्ते में देवर-भाभी हैं। दोनों के जीवनसाथी की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके कारण दोनों एक ही घर में साथ रहते थे।
घटना वाले दिन दोनों नशे में थे। वहीं, ओमकार के बेटे संतोष और बेटी रेखा ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष और रेखा ने दोनों बुजुर्गों की पिटाई कर दी और उन्हें नाले में धकेल दिया। गिरने से गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संतोष और रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
TagsMPकत्लबच्चेहत्यारेMPmurderchildrenkillers जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





