- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: रिश्ते का...
मध्य प्रदेश
MP News: रिश्ते का कत्ल, भतीजे की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
Sarita
10 Jan 2025 6:55 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन का टुकड़ा पाने की चाहत में बड़े पिता ने अपने ही भतीजे की लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामला जिले के कोतवाली थाने की खुटार चौकी के बुधेला का है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि करीबी रिश्ते में लगने वाले आरोपी बड़े पिता बसंत शर्मा ने मृतक आलोक शर्मा को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की. मृतक के शरीर और सिर पर धारदार हथियार से काटने और घाव के निशान भी मिले हैं|
बेटे की मौत से मां को गहरा सदमा लगा है. रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी मृतक भतीजे को घर के पीछे फेंक कर मौके से फरार हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी बसंत शर्मा को घेरकर गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीएसपी पुन्नू परस्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुराना जमीन विवाद सामने आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह पता चल सकेगी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
TagsMPरिश्तेकत्लभजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





