- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मोस्ट वांटेड...
मध्य प्रदेश
MP News: मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को 1 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग के साथ किया गया गिरफ्तार
Sarita
25 March 2025 10:16 AM IST

x
MP News: इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी गुजरात एटीएस और भोपाल क्राइम ब्रांच के साथ आजाद नगर क्षेत्र से फरार चल रहा था. आरोपी पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और आजाद नगर पुलिस ने भी 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. आरोपी के खिलाफ देशभर में 21 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं. इसके साथ ही आजाद नगर पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 करोड़ रुपये कीमत की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. आजाद नगर पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो गुजरात एटीएस और भोपाल क्राइम ब्रांच के साथ ही आजाद नगर थाने से फरार चल रहा था|
आरोपी के खिलाफ देशभर में 21 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं. डीसीपी विनोद मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि आजाद नगर पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी, इस दौरान न्यू आरटीओ रोड पर एक स्कूटर पर तीन लोग आते दिखाई दिए, जो अचानक पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा गए और भागने लगे. शक होने पर पुलिस ने तुरंत आरोपियों को घेर कर पकड़ लिया. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली।
नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम वसीम उर्फ बाबा पिता सलीम शाह निवासी आजाद नगर और अहमद हुसैन व राकेश शाह होना बताया। आरोपियों का रिकॉर्ड चेक किया गया तो मुख्य आरोपी वसीम उर्फ बाबा मोस्ट वांटेड अपराधी निकला जो ड्रग पेडलर है। वह गुजरात एटीएस भोपाल क्राइम ब्रांच और आजाद नगर थाने का फरार अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था। आरोपी वसीम उर्फ बाबा पर देशभर में 21 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं और वह मोस्ट वांटेड अपराधी है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से बरामद ड्रग्स की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
TagsMPमोस्ट वांटेडड्रगतस्करगिरफ्तार MPMost wantedDrugSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





