मध्य प्रदेश

MP News: अधेड़ ने जवान बेटों और पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Sarita
23 Feb 2025 7:52 AM IST
MP News: अधेड़ ने जवान बेटों और पत्नी के सामने खुद को मारी गोली
x
MP News: शहडोल में शनिवार को 50 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक भवानी शंकर पयासी ने देशी कट्टे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना केशवही चौकी अंतर्गत ग्राम टेंगा के सिक्टा टोला की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटे द्वारा मां को साथ ले जाने से आहत होकर पिता भवानी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पति भवानी शंकर पयासी बिना बात के पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था, पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने विदेश में प्राइवेट नौकरी कर रहे बेटों से मदद मांगी। मां ने अपने बेटों को आपबीती बताई और पिता द्वारा प्रताड़ित करने की बात बताई। इसके बाद बेटे मां की मदद करने पहुंचे और मां को अपने साथ ले जा रहे थे, जो पिता को पसंद नहीं आया और उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही केशवनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story