- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मारुति वैन...

x
MP News: मध्य प्रदेश के बीना जिले में एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई. इस हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई है. मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. सूचना मिलने पर आगासौद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. यह घटना बुधवार दोपहर की है.यह घटना देहरी और सेमरखेड़ी के बीच हुई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वैन सड़क किनारे खेत की फेंसिंग में फंस गई और ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका.
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी वैन जलकर राख हो गई. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है, ग्रामीणों का कहना है कि इस वैन में एक व्यक्ति इलाके में किराना सामान बेचने आता था लेकिन उसे कोई नहीं जानता|
TagsMPमारुति वैनआगजलाड्राइवर MPMaruti vanfireburntdriverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





