मध्य प्रदेश

MP News: चाइनीज मांझे की चपेट में शख्स का गला कटा, घायल

Sarita
8 Jan 2026 10:49 AM IST
MP News: चाइनीज मांझे की चपेट में शख्स  का गला कटा, घायल
x
MP News: चाइनीज मांझा बैन होने के बावजूद धडल्ले से मार्केट में बिक रहा है। इसकी वजह से घायल होने की खबरें रोज ही आती हैं। इसके बावजूद भी सख्ती नहीं हो रही है। हाल ही में ये लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते रह गई। छिंदवाड़ा में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बेनटेक्स ज्वेलरी बेचने वाले रामगिरी गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। मांझे से उनका गला बुरी तरह कट गया, जिससे आहार नली तक दिखाई देने लगी। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों को अलग-अलग समय पर तीन ऑपरेशन करने पड़े।फिलहाल रामगिरी खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें तीन महीने तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी गई है।
Next Story