मध्य प्रदेश

MP News: कीचड़ भरी सड़क पर गिरने से व्यक्ति की मौत

Sarita
3 Nov 2025 11:29 AM IST
MP News: कीचड़ भरी सड़क पर गिरने से  व्यक्ति की मौत
x
MP News : कीचड़ भरी सड़क पर फिसलकर व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने खुले नाले को लेकर जताया गुस्सा। दलित परिवारों का रास्ता जानबूझकर खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने शव को वहीं रखकर घंटों सड़क जाम की।मऊगंज जिले के मुदरिया चौबान गाँव में रविवार को एक बार फिर लापरवाही जानलेवा साबित हुई। इलाज के लिए मऊगंज पैदल जा रहे 45 वर्षीय तेज प्रताप साकेत की खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
तेज प्रताप साकेत रविवार दोपहर इलाज के लिए मऊगंज पैदल जा रहे थे। उजैनी तालाब के पास कीचड़ और फिसलन भरी संकरी सड़क पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क किनारे खुले और गहरे नाले में गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप भारती, एसडीओपी, तहसीलदार और एसडीएम मऊगंज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।
Next Story