- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बड़ा सड़क...
मध्य प्रदेश
MP News: बड़ा सड़क हादसा, बस पलटी, एक की मौत, एक दर्जन घायल
Sarita
19 July 2025 11:51 AM IST

x
MP News: छतरपुर जिले के हीरापुर वनोपज नाका के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छतरपुर से दमोह आ रही एक यात्री बस साठिया घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दमोह जिले के बटियागढ़ निवासी युवक दामोदर सिंह लोधी (30) की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को देर रात दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉ. दिव्यांशु अवस्थी ने उनका इलाज शुरू किया।
बताया गया कि साठिया घाटी के पास सिंह कंपनी की यात्री बस (क्रमांक एमपी 21 पी 0786) के पलटने से यह हादसा हुआ। हादसे में शिक्षक कॉलोनी दमोह निवासी रमापति शैलेश असाटी (45) का एक हाथ कट गया, जबकि अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बक्सवाहा निवासी रमेश सेन (58) ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामवती (48) के साथ बड़ा मलहरा से लौट रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं, जसोदा बाई (40) पत्नी ब्रजराज साहू भी घायल हो गईं, जिनका दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी और क्रॉसिंग के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPहादसाबसपलटीएकमौतघायलMPaccidentbusoverturnedonedeadinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





