- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुलिस की बड़ी...
मध्य प्रदेश
MP News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sarita
20 Sept 2025 7:22 AM IST

x
MP News: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सीधी पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। टिकरी चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि कटारवार गाँव निवासी मुनि महेश मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर टिकरी की ओर आ रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने चौकी के सामने घेराबंदी की और सफेद रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल को रोका।
तलाशी के दौरान, एक पीले रंग की बोरी से गांजे का एक पैकेट (कुल वजन 5.185 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य ₹62,200) बरामद किया गया। आरोपी की मोटरसाइकिल (मूल्य ₹40,000) और मोबाइल फोन (मूल्य ₹10,000) भी जब्त कर लिए गए। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कुल कीमत लगभग ₹1,12,200 आंकी गई है।
बरामद गांजे को घटनास्थल पर विधिवत सीलबंद करके सुरक्षित रखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी द्वारा मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं स्रोत के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
इस कार्रवाई में पुलिस सहायता केंद्र टिकरी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, आरक्षक कमलेश कुमार प्रजापति, सखाराम सिंह धुर्वे, नायक जगदीश शुक्ला तथा मड़वास थाने के आरक्षक राकेश पटेल एवं मोनू राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
Next Story





