- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुलिस की बड़ी...
मध्य प्रदेश
MP News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार से 2 किलो गांजा बरामद
Sarita
13 Oct 2025 7:16 AM IST

x
MP News: जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी और कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के निर्देश पर पोड़ी चौकी प्रभारी डीके रावत द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो गांजा जब्त किया गया है। पोड़ी चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को ग्राम पोड़ी पहाड़िया रोड के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी।
वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि दादरी रोड गांव की ओर से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 MF 1930 का चालक, जिसने नीले रंग की फुल लेंथ टी-शर्ट और काली जींस पहनी हुई है, मोटरसाइकिल के आगे वाले डिब्बे के पास एक पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने के लिए ले जा रहा है। हमने मुखबिर से सूचना का एक घंटे तक इंतजार किया। एक घंटे बाद, मुखबिर के बताए अनुसार, संदिग्ध की मोटरसाइकिल आ गई। उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 2 किलो गांजा मिला।
चालक से नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अहिवरन पुत्र बाबूलाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मिठौली, थाना जैतपुर, जिला शहडोल बताया। पुलिस ने मौके से 2 किलो गांजा कीमती 25,000, एक मोटरसाइकिल कीमती 80,000 और एक मोबाइल फोन कीमती 7,000 जब्त किया। प्रभारी डीके रावत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को मझौली न्यायालय में पेश किया। जेल वारंट प्राप्त कर आरोपी को जिला जेल सीधी भेज दिया गया।
TagsMPपुलिसकार्रवाईबाइक सवारगांजाबरामदMPpoliceactionbike ridermarijuanarecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





