- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: गूगल मैप के...
मध्य प्रदेश
Mp News: गूगल मैप के दिखाए रास्ते के कारण बड़ा हादसा , पुल से गिरे दो बाइक सवार
Sarita
21 Jan 2026 7:42 AM IST

x
Mp News: मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में पिछले आठ वर्षों से निर्माणाधीन तीन पुलिया ओवर ब्रिज एक बार फिर से हादसे की वजह बना है। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित इस अधूरे ओवर ब्रिज से बाइक समेत दो युवक करीब 40 फीट नीचे गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गूगल मैप ने युवकों को रास्ता दिखाया था। जिस कारण से युवक इस अधूरे ब्रिज पर चढ़ गए और जानलेवा दुर्घटना का शिकार हो गए।
दोनों घायल युवक खरगोन जिले के रहने वाले हैं। वे खालवा के सिरपुर क्षेत्र से अपने घर खरगोन लौट रहे थे। रास्ते में खंडवा पहुंचने पर गूगल मैप में उन्हें खंडवा जाने के लिए दो रास्तों का संकेत मिला। एक मार्ग पर वाहनों की अधिक भीड़ थी, जबकि दूसरा रास्ता सुनसान नजर आया। खाली रास्ता देखकर दोनों बाइक सवार उसी ओर बढ़ गए। यही रास्ता उन्हें सिविल लाइन क्षेत्र के निर्माणाधीन तीन पुलिया ओवर ब्रिज तक ले गया। ब्रिज पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही किसी तरह का अवरोध।
अंधेरे और सुनसान रास्ते में उन्हें यह अंदाजा ही नहीं हुआ कि आगे ब्रिज अधूरा है।बाइक सवारों का कहना है, कि यदि ब्रिज के पहले ही कोई सूचना बोर्ड, रेडियम संकेतक या बैरिकेड लगे होते तो वे इस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ते। दोनों युवक लगातार आगे बढ़ते रहे और जब उन्हें अहसास हुआ कि आगे रास्ता खत्म हो रहा है और ब्रिज अधूरा है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत दोनों युवक सीधे करीब 40 फीट नीचे जा गिरे।ब्रिज के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नीचे से निकालकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
TagsMpगूगल मैपहादसाMPGoogle Mapsaccident जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





