- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: घर में आग...
मध्य प्रदेश
MP News: घर में आग लगने से बड़ा हादसा ,दादा के साथ दो पोतियां जिंदा जलीं
Sarita
22 Dec 2024 11:45 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में झोपड़ी में लगी आग में तीन लोग जिंदा जल गए। जलती हुई छत दादा और दो पोतियों पर गिर गई। घटना लक्ष्मीपुरा गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।जानकारी के मुताबिक बैराड़ थाना क्षेत्र के रसेरा पंचायत के लक्ष्मीपुरा गांव की यह घटना है। यहां रहने वाले वासुदेव और उनकी पत्नी रुक्मणी किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने धौलपुर गए थे|
वासुदेव अपनी तीन बेटियों- अनुष्का, संध्या और ज्योति को अपने पिता हजारी के पास छोड़कर गए थे। 65 वर्षीय हजारी बंजारा अपनी पोतियों- संध्या (5 वर्ष), ज्योति (4 वर्ष) और अनुष्का (7 वर्ष) के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी करीब 11 बजे झोपड़ियों में आग लग गई।बताया जाता है कि संध्या और अनुष्का हजारी बंजारा के साथ सो रही थीं, जबकि ज्योति अलग चारपाई पर सो रही थी। झोपड़ी में आग लगते ही ज्योति जाग गई। इसके बाद वह किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलने में सफल रही। लेकिन संध्या-अनुष्का और उसके दादा हजारी झोपड़ी में ही फंस गए।
तीसरी पोती किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलने में सफल रही ज्योति ने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा जितेंद्र बंजारा को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में मोटर से पानी डाला गया। सूचना के बाद पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में दादा और दो पोतियां जिंदा जल गईं।
TagsMPघरआगहादसादादापोतियांजलींMPhousefireaccidentgrandfathergranddaughtersburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





