- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: मासूम को उठा...

x
Mp News : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तेंदुए के हमले में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बड़वानी की प्रभारी कलेक्टर काजल जावला ने बताया कि राजपुर इलाके में कल शाम तेंदुए के हमले में इंदरपुर निवासी आठ वर्षीय सुभाष की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और शोर मचाया, जिससे तेंदुआ उसे छोड़कर चला गया। राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि वन, राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है। नियमानुसार मृतक बच्चे के परिवार को सहायता राशि दी जा रही है। उधर, बड़वानी के वन मंडलाधिकारी आशीष बंसोड़ ने बताया कि कर्मचारियों को पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाकर गश्त करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम भी बुलाई जा रही है।
TagsMpमासूमतेंदुआMPinnocent childleopardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





