- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शौच के लिए गए...

x
MP News: कहते हैं पालतू कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं. इसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पगनेश्वर में देखने को मिला. मंगलवार की सुबह करीब 7 से 8 बजे जब पगनेश्वर निवासी अर्जुन सिंह लोधी शौच के लिए पहाड़ी पर एकांत जगह पर जा रहे थे, तभी आदमखोर तेंदुए ने अर्जुन सिंह लोधी पर तीखे पंजों से हमला कर दिया. जिससे उनकी गर्दन के पिछले हिस्से और दाहिने हाथ की कलाई पर गहरे घाव हो गए|
लहूलुहान अर्जुन सिंह लोधी ने जैसे ही अपने पालतू कुत्ते को जान बचाने के लिए पुकारा तो वह तेंदुए की ओर दौड़ा. फिर वह जंगल की ओर भाग गया. स्थानीय लोगों ने घायल अर्जुन सिंह लोधी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश जारी है|
TagsMPयुवकतेंदुएहमलाMPyouthleopardattack जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





