मध्य प्रदेश

MP News: जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Sarita
4 Jan 2026 8:54 AM IST
MP News: जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत, जांच में जुटा वन विभाग
x
MP News: नरसिंहपुर जिले के करेली वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्वारीकला बीट के अंतर्गत शनिवार सुबह एक तेंदुए का मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा मृत तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है। तेंदुए के शव में क्लच वायर लिपटा हुआ पाया गया है, जिससे उसकी मौत को लेकर संदेह गहराता जा रहा है।
सुबह ग्वारीकला बीट क्षेत्र में तेंदुए का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएफओ कल्पना तिवारी सहित विभागीय अमला घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में शव के आसपास क्लच वायर मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी अवैध फंदे या जाल में फंसकर घायल हुआ होगा, जिसके चलते उसकी मौत हुई।फिलहाल वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।
Next Story