- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत से लौट...

x
MP News: बड़वानी के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रापुरी में खेत से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। युवक विशाल, पुत्र विजयसिंह मंडलोई, शाम करीब 6.30 बजे खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। पगडंडी के रास्ते में खेत में बैठे तेंदुए ने उन पर हमला किया, जिससे वह बाइक सहित गिर गए। तेंदुए ने उनके पैर में काट लिया और दोनों के बीच संघर्ष हुआ।
युवक ने पास पड़े पत्थर से तेंदुए को मारा, जिससे तेंदुआ खेत के रास्ते जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद युवक ने शोर मचाया, जिस पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे रैबिज का इंजेक्शन लगाया गया और पैर के घाव की मरहम पट्टी की गई।तेंदुए के इस हमले से ग्राम इंद्रापुरी में ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है।
TagsMPयुवकतेंदुएहमलाMPyoung manleopardattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





