- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दुकान में...

x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के उजरा गांव में दुकान में घुसकर लूट का मामला सामने आया है. जहां नकाबपोश बदमाशों ने किराना दुकान के अंदर घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने उजरा के किराना दुकान व्यवसायी बृजमोहन गुप्ता को धमकाकर और बंदूक तानकर उनकी दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश बंदूक दिखाकर बैग में पैसे भर रहे हैं और पैसे लेकर भाग रहे हैं|
मामले में आरोप है कि आरोपी बंदूक लेकर आए और धमकाकर दुकान से लाखों रुपये लूटकर भाग गए. घटना की सूचना गढ़ीमलहरा थाने को दे दी गई है. वहीं पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है|
TagsMPदुकानलाखोंरुपएलूटेMPshoplakhs of rupees lootedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





