मध्य प्रदेश

MP News: शराब के नशे में विवाद, हथियार से युवक की काटी नाक

Sarita
16 March 2025 8:46 AM IST
MP News: शराब के नशे में विवाद, हथियार से युवक की काटी नाक
x
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक युवक की नाक काटने का मामला सामने आया है. यह घटना ग्राम सरकोहा की है, जहां होली के दिन शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी. युवक की हालत गंभीर है, उसकी गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय गोविंद कुशवाहा गांव के ही दो युवकों ठाकुरदीन और सुरेंद्र के साथ शराब पी रहा था. जिसके बाद तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित की नाक बुरी तरह से काट दी|
किसी तरह आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया और पीड़ित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर कर दिया गया है. वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि युवक की नाक में चाकू काफी अंदर तक घुस गया है, जिससे उसकी नाक और होठ भी कट गए हैं. फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है।
Next Story