मध्य प्रदेश

MP News: लगन में खुशियों की जगह मातम, हर्ष फायरिंग में युवक घायल

Sarita
18 May 2025 10:25 AM IST
MP News: लगन में खुशियों की जगह मातम,  हर्ष फायरिंग में युवक घायल
x
MP News: दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के रुसांडो गांव में शनिवार रात लगन (सगाई) कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि बुंदेलखंड के गांवों में शादी-ब्याह और समारोह में हर्ष फायरिंग का चलन आम है. लेकिन कई बार यह फायरिंग लापरवाही से की जाती है, जिससे हादसे होते हैं. रुसांडो गांव में भी ऐसा ही हुआ|
लोधी समाज के एक परिवार में लगन समारोह चल रहा था और कई लोग मौजूद थे. इस दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा था और उसने लापरवाही से बंदूक नीचे की तरफ करके गोली चला दी. गोली के छर्रे धोराज गांव निवासी विक्रम सिंह ठाकुर को लग गए और वह घायल हो गया. फायरिंग के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई. घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर जबलपुर रेफर कर दिया गया. घायल को जब जिला अस्पताल लाया गया तो उसके परिजनों ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति काफी देर से बंदूक लेकर लापरवाही से घूम रहा था।
घायल विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिस दिशा में गोली चली, उस दिशा में बच्चे भी खड़े थे। अगर गोली उसे नहीं लगती तो बच्चे घायल हो सकते थे। घायल ने यह भी बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को वह पहचानता नहीं है, लेकिन चेहरे से उसे पहचानता है। उसकी जांघ में छर्रे लगे हैं। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story