- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नदी में डूबा ...

x
MP News: राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के लोहारिन टोला गांव में रविवार को एक चार वर्षीय मासूम बच्चा नदी में डूब गया. तीन दिन बाद उसका शव नदी किनारे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. घटना के संबंध में थाना प्रभारी एसपी शुक्ला ने बताया कि लोहारिन टोला गांव निवासी अशोक सिंह का चार वर्षीय पुत्र जितेश अपने चाचा के साथ दोपहिया वाहन से घूमने गया था. जहां चाचा उसे लोहारिन नाला नदी के पास वहां खेल रहे दो-तीन बच्चों के साथ छोड़कर शौच करने चले गए. शौच के बाद जब वह वापस लौटे तो वहां मौजूद बच्चों ने उन्हें बताया कि जितेश नदी के पानी में कूद गया और डूब गया|
इसके बाद परिजनों ने पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी. मासूम बच्चे की तलाश रविवार से ही जारी थी. मासूम बच्चे की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रविवार और सोमवार को कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन बीच में ही रोकना पड़ा, वहीं दूसरी ओर घंटों तलाश के बाद भी मासूम बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। नाले में डूबे ग्राम लोहारिन टोला निवासी लखन मरावी के चार वर्षीय पुत्र जितेश का शव मंगलवार की सुबह करीब सवा पांच बजे स्थानीय लोगों ने जोहिला नदी में तैरता हुआ देखा, जिसे परिजनों ने बरामद कर लिया है। एनडीआरएफ के जिला कमांडेंट राम नरेश भवेदी ने बताया कि यह नदी आगे जाकर जोहिला नदी में मिल जाती है, जिसके कारण सर्च ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया, क्योंकि यह काफी बड़ी नदी है।
TagsMPनदीडूबामासूमriverdrownedinnocentजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





