मध्य प्रदेश

MP News: घर में घुसकर मासूम बच्चे की हत्या, चीखती रही मां

Sarita
27 Sept 2025 7:22 AM IST
MP News: घर में घुसकर मासूम बच्चे की हत्या, चीखती रही मां
x
MP News: कुक्षी थाना क्षेत्र के अली गाँव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक अज्ञात युवक ने घर में घुसकर पाँच साल के बच्चे की धारदार चाकू से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक युवक बाइक से गाँव निवासी कालू सिंह के घर पहुँचा। वह घर में घुसकर चारपाई पर बैठ गया। जब कालू सिंह और उसकी पत्नी ने उससे पहचान बताने को कहा, तो आरोपी ने घर में लटका एक धारदार चाकू उठाकर लहराना शुरू कर दिया। उस समय कालू सिंह, उसकी पत्नी और पाँच साल का बेटा विकास भी वहाँ मौजूद थे।
आरोपी को हथियार लहराते देख कालू सिंह डर के मारे बाहर भाग गया। फिर आरोपी ने विकास पर कई वार किए। बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई और शरीर के कई टुकड़े हो गए। बच्चे की माँ चीखती-चिल्लाती रही, जबकि आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुक्षी पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। उन्होंने आरोपी की बाइक जब्त कर ली और तलाशी शुरू कर दी। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुक्षी अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच कर रही है।
Next Story