- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पानी से भरे...
मध्य प्रदेश
MP News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
Sarita
11 July 2025 9:27 AM IST

x
MP News: सिवनी के बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मानेगांव कला में गुरुवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक बच्चा महज पांच साल का था और माता-पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार, ज्वाला सिंह ठाकुर का बेटा निहाल (5) गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। खेलते-खेलते वह खेत के पास एक पुराने कुएं जैसे गड्ढे के पास पहुंच गया, जो बारिश के कारण पूरी तरह पानी से भर गया था।
शाम पांच बजे तक जब निहाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के खेतों में तलाश के दौरान किसी ग्रामीण को उसकी चप्पलें पानी से भरे गड्ढे के पास पड़ी मिलीं। शक होने पर लोगों ने गड्ढे में देखा तो मासूम का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। नन्हे निहाल की मौत की खबर फैलते ही पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।
TagsMPगड्ढेमासूममौतगांवमातमMPpitsinnocent childdeathvillagemourning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





