- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: करंट की चपेट...
मध्य प्रदेश
MP News: करंट की चपेट में आई मासूम की मौत, बचाने आई दादी भी झुलसी
Sarita
23 Jan 2026 8:55 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के ग्राम माकड़खेड़ा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आई दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।ग्राम माकड़खेड़ा निवासी 12 वर्षीय छात्रा रेशमा पिता गजरू गुरुवार सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान घर में चल रहे पंखे का स्विच बंद करने के लिए जैसे ही उसने स्विच बोर्ड को छुआ, उसे अचानक तेज करंट लग गया। करंट लगते ही रेशमा मौके पर ही झुलस गई और तड़पने लगी।
बालिका की हालत देखकर उसकी दादी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने बालिका को छुड़ाने का प्रयास किया, उन्हें भी करंट का जोरदार झटका लग गया। इससे दादी कुछ दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और घायलों की मदद की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण विद्युत स्विच या वायरिंग में तकनीकी खराबी माना जा रहा है।
TagsMPकरंटमासूममौतदादीझुलसीMPelectricitychilddeathgrandmotherburns जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





