- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News : सरिया...

x
Mp News : मुरैना जिले के बानमोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबाह सरिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे छापा मारा। यह छापेमारी कार्रवाई लगातार 16 घंटे से चल रही है और गुरुवार दोपहर तक किसी को भी फैक्ट्री में प्रवेश नहीं करने दिया गया। आयकर विभाग के करीब 10 अधिकारियों की टीम फैक्ट्री में दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम के पहुंचते ही फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों और प्रबंधन के लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए, ताकि कोई जानकारी बाहर न जा सके। छापेमारी की कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है।
यह कार्रवाई पूरी रात चलती रही और गुरुवार दोपहर तक फैक्ट्री के अंदर से न तो कोई बाहर आया और न ही किसी को अंदर जाने दिया गया। टीम कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। आयकर विभाग अभी तक की जांच में किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। इसीलिए कार्रवाई गुरुवार सुबह तक जारी रही। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जरूरी रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी राशि या किस तरह की अनियमितता की जांच की जा रही है।
Next Story





