- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: अवैध गांजे की...

x
Mp News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेलापडावा चौकी पुलिस ने शैडो एरिया (नो मोबाइल नेटवर्क जोन) में संचालित अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती का सनसनीखेज खुलासा करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 5900 पौधे उखाड़े और दो पृथक प्रकरण दर्ज किए हैं। यह गांजे के खिलाफ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेन्द्रीयाघाटी गुवाडा निवासी जुवानसिंग और ग्राम तिखली बैडी पीडी जामली निवासी मागीलाल अपने खेतों में बड़ी मात्रा में अवैध गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर शैडो एरिया में रणनीति के तहत दबिश दी गई।
पहली कार्रवाई ग्राम सेन्द्रीयाघाटी गुवाडा में की गई, जहां जुवानसिंग के खेत की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। खेत में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे लहलहाते मिले। पुलिस ने यहां से कुल 5500 पौधे, जिनका वजन 2811 किलोग्राम आंका गया, जब्त किए। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी जुवानसिंग पिता पहाड़सिंग रंधावे के खिलाफ थाना चैनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।इसके बाद टीम ने ग्राम तिखली बैडी पीडी जामली में मागीलाल के खेत पर दबिश दी। यहां से 400 गांजे के पौधे, कुल वजन 168 किलो 840 ग्राम, जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख 49 हजार 200 रुपये आंकी गई है। आरोपी मागीलाल पिता टेटला किराड़े के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दोनों कार्रवाई में कुल 5900 पौधे, कुल वजन 2979 किलो 840 ग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 49 लाख 4 हजार 200 रुपये का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। दुर्गम और नेटवर्क विहीन क्षेत्र में घंटों मशक्कत कर पुलिसकर्मियों ने पौधों को उखाड़ा। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें और भी आरोपी सामने आ सकते हैं और बड़े नेटवर्क के की संभावना है।
TagsMpगांजेभंडाफोड़माल जब्त MPmarijuanabustedgoods seized जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





