- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News:अवैध शराब...

x
Mp News: जिले में शराब तस्करी के मामलों पर लगातार हो रही कार्रवाई के बीच शाहपुर थाना क्षेत्र के करह गांव से एक बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब बाइक पर अवैध शराब की खेप ले जा रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, करह गांव में ग्रामीणों को शक हुआ कि बाइक सवार युवक कुछ संदिग्ध सामान लेकर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए बाइक समेत शराब की पूरी खेप जब्त कर ली। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह शराब स्थानीय पहाड़ी शराब दुकान से लाई गई थी और इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मऊगंज जिले में पिछले कुछ महीनों से अवैध शराब कारोबारियों और तस्करों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी होड़ का नतीजा है कि आए दिन शराब से जुड़े मामलों के वीडियो सामने आ रहे हैं। ग्रामीण भी इस अवैध कारोबार से परेशान हैं और अब इसका खुलकर विरोध करने लगे हैं। फिलहाल, शाहपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।
TagsMpशराबतस्करीपर्दाफाशदोगिरफ्तारMPliquorsmugglingexposedtwoarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





