- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अवैध हथियार...
मध्य प्रदेश
MP News: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
20 Jan 2025 8:31 AM IST

x
P News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है. जहां पुलिस ने कट्टा बंदूक और अवैध हथियार बनाने वाले 5 आरोपियों के साथ 2 पिस्टल, 3 देसी पिस्टल, अधबने देसी पिस्टल, कारतूस और 25 तरह के अवैध हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है. जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने चंद्रपुरा बस स्टॉप फोर लाइन हाईवे छतरपुर से आरोपी जितेंद्र कुशवाह पुत्र सरजू प्रसाद कुशवाह निवासी लक्ष्मण कॉलोनी छतरपुर को अवैध हथियार 315 बोर देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था|
पूछताछ पर जितेंद्र कुशवाह पुत्र मोहनलाल कुशवाह निवासी सादनी थाना सटई जिला छतरपुर ने बताया कि वह अवैध हथियार वहीं से लेकर आया था. जिस पर अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था. वहीं दूसरा आरोपी जितेंद्र कुशवाह पुत्र मोहनलाल कुशवाह अवैध हथियार संदीप सेन निवासी ग्राम सादनी से लेकर आया था. संदीप सेन ने दोनों अवैध हथियार देशी पिस्टल थाना सटई क्षेत्र में आरोपी अजेन्द्र पटेल को बेचे थे, जिसे अवैध हथियार देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में संदीप सेन फरार चल रहा था, जिसकी तलाश की जा रही थी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने हथियार बेचने वाले आरोपी संदीप सेन पुत्र नाथूराम सेन निवासी ग्राम सादनी थाना सटई को दो 32 बोर पिस्टल व कारतूस कीमती करीब 25000 के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर संदीप सेन ने अवैध हथियारों के स्त्रोत कट्टा बनाने की फैक्ट्री के बारे में बताया जो थाना बमीठा क्षेत्रान्तर्गत संचालित है। जिस पर थाना सिविल लाइन व थाना बमीठा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित कर रहे बबलू विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा निवासी ग्राम राजा पुरवा के घर पर दबिश दी गई।
जहां से पुलिस टीम ने 12 बोर की देसी पिस्टल, 12 बोर की देसी कारतूस व खाली कारतूस, 12 बोर की अधबनी देसी पिस्टल, लोहे की धौंकनी, लोहे का धनुष, बॉल बेयरिंग मशीन, आरी ब्लेड व चार ब्लेड, 40 किलो वजनी लोहे की निहाई, हथौड़ा, छोटी-बड़ी लोहे की फाइल, कटर कैंची, छेनी, पेचकस, लोहे की रॉड, रिंग डाई, 7 नग लोहे की पाइप, 7 नग हथौड़ी, लकड़ी के बक्से में 59 लोहे की किट, 4 नग लोहे की हथौड़ी, 12 स्प्रिंग, हथियार बनाने के 3 टी व एल आकार के औजार व अन्य सामग्री जब्त की।
मामले में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी बबलू विश्वकर्मा पिता भगवान दास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। बताया गया कि उक्त आरोपी अवैध हथियारों को अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे, कुछ आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य आरोपियों की तलाश सिविल लाइन थाना व विभिन्न थाना क्षेत्रों में की जा रही है।
TagsMPहथियारफैक्ट्री5 आरोपीगिरफ्तारMParmsfactory5 accusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





