- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खाना बनाने से...
मध्य प्रदेश
MP News: खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी को गोलियों से भूना, दर्दनाक मौत
Sarita
8 Feb 2026 12:27 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गृह क्लेश ने एक शादीशुदा जिंदगी को खौफनाक अंजाम तक पहुँचा दिया। थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में शनिवार देर रात पति ने अपनी ही पत्नी की पिस्टल से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के शरीर में तीन गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्पण कॉलोनी निवासी सोनू तोमर शनिवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी रुचि तोमर से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। गुस्से में आकर सोनू ने पिस्टल निकाली और पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिनमें से तीन गोलियां रुचि तोमर को लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ी।
गोलियों की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो रुचि तोमर मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। मृतका के ससुर ने तत्काल थाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोनू तोमर शराब का आदी था और कोई काम-धंधा नहीं करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोपी के पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं और पेंशन व किराए से परिवार का खर्च चलता था। घर में दंपती के साथ उनका 11 वर्षीय बेटा आदित्य और 14 वर्षीय बेटी राधिका भी रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल अभी बरामद नहीं हो सकी है, जिसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद होता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
TagsMPपतिपत्नीगोलियोंभूनामौतMPhusbandwifebulletsshotdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





