- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: घरेलू विवाद...

x
MP News: जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. यह घटना मांडवा टेंडर-2 क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतका का नाम रमा बाई यादव (50) था, जबकि आरोपी पति सुशील यादव (55) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. दोनों मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते वे अपने बच्चों से भी अलग रह रहे थे. लगातार झगड़े के चलते पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ गई थी. घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सुशील ने गुस्से में आकर बेडरूम में पास में रखा फावड़ा उठाया और पत्नी पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण रमा बाई की मौके पर ही मौत हो गई|
घटना के बाद आरोपी पति ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी सुशील यादव के खिलाफ धारा 103-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में रहता था और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। बच्चे हुए बेसहारा इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल मृतक के बच्चों के भविष्य को लेकर खड़ा हो गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते बच्चे पहले से ही अपने माता-पिता से अलग रह रहे थे, लेकिन अब मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद वे पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए उचित कदम उठाने पर विचार कर रहा है।
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। आगे की जांच जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग इस नृशंस हत्या से सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि घरेलू विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के बजाय हिंसा का सहारा लेना समाज में बढ़ते संघर्ष को दर्शाता है। घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
TagsMPघरेलूविवादपतिपत्नीहत्याMPdomesticdisputehusbandwifemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





