- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत में रह...
मध्य प्रदेश
MP News: खेत में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति की पिटाई से पति की मौत
Sarita
12 March 2025 12:31 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजगढ़ से सामने आया है. जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट की. जिसमें पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. मामला बोड़ा थाना क्षेत्र के पचोर-बोड़ा रोड का है. जहां देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिया. आरोपी चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देने आए थे. जिसमें 70 वर्षीय रंजीत लाल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी नारायणी बाई को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है|
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति पिपल्या रसोड़ा में गांव के बाहर पचोर बोड़ा रोड स्थित अपने फार्म हाउस में रहते थे. देर रात दरवाजे की आवाज सुनाई दी तो बुजुर्ग ने बाहर झांककर देखा तो आरोपियों ने उन पर डंडे से वार किए और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपियों ने फसल बेचकर मिले पैसे लूटने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति एक दिन पहले ही मंडी में अपनी फसल बेचकर घर लौटे थे। आरोपियों ने फसल के पैसे लूटने और चोरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
TagsMPखेतदंपत्तिपिटाईपतिमौत MPfieldcouplebeatinghusbanddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





