- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गांजा के...

x
MP News: छतरपुर में शुक्रवार दोपहर सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. दरअसल सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी में घर से लगे खेत में लगे गांजे के हरे पेड़ों को उखाड़कर जब्त कर लिया. यहां एक खेत से गांजे के चार सौ से ज्यादा पेड़ जब्त किए गए हैं. मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. कार्रवाई का विरोध कर रही थीं महिलाएं यहां यादव कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी|
अवैध गांजे के पेड़ जब्त करने गई पुलिस के सामने दर्जनों महिलाएं और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. महिलाएं बहस करने पर अड़ गईं. बमुश्किल स्थिति को संभाला गया. वहीं, कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिस का विरोध कर रही थीं, जिसके चलते उन्हें भी हिरासत में लेना पड़ा. सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित यादव कॉलोनी में एक खेत में अवैध रूप से गांजा की खेती किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर संबंधित खेत पर दबिश दी गई, जहां पुलिस को 400 बड़े-छोटे गांजे के पेड़ मिले। गांजे के पेड़ों को काटकर जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बाबू लाल यादव और अनिल सोनी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिस का विरोध कर रही थीं, जिन्हें शांत कराने के लिए मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsMPगांजापेड़जब्तहंगामा MPGanjatreesconfiscateduproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story