मध्य प्रदेश

MP News: थोक फल-सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 9:26 AM IST
MP News: थोक फल-सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
x
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा में शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे थोक फल और सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जो पटाखा मार्केट से चंद कदम की दूरी पर थी. इस आग में फल विक्रेता चंद्रभान सिसोदिया और अनिल साहू की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. इस हादसे में दुकानों में रखे फलों के कार्टन, बोरे और एक स्कूटर भी जलकर राख हो गया. आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है|
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने के दौरान स्थानीय प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है. मंडी परिसर में संचालित अस्थाई पटाखा मार्केट में फायर ब्रिगेड की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है|
Next Story