- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मसाला...

x
MP News: मंदसौर के इंडस्ट्रीज एरिया स्थित मसाला उद्योग में सुबह 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. आग इतनी भीषण थी कि आसपास की नगर पालिकाओं की दमकलों को भी बुलाना पड़ा. मंदसौर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गौरव मसाला उद्योग में अचानक आग लग गई. आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई. फैक्ट्री से निकलता धुआं पांच किलोमीटर तक दिखाई दे रहा था. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया|
बड़े पैमाने पर लगी आग को देखते हुए प्रशासन ने पिपलियामंडी और नारायणगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं. साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरने के लिए निजी टैंकर भी लगाए गए, ताकि समय की बचत हो सके और आग पर जल्द काबू पाया जा सके. मसाला फैक्ट्री में लगी आग से अभी कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं हो पाया है. हालांकि भीषण आग को देखते हुए लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मंदसौर ग्रामीण क्षेत्र के तहसीलदार नीलेश पटेल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और मंदसौर नगर पालिका की दो दमकलों के साथ पिपलियामंडी, नारायणगढ़ और नगरी से दमकलें बुलाई गईं। साथ ही दमकलों में पानी भरने के लिए चार से पांच निजी टैंकर भी लगाए गए हैं। जल्द ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिस मसाला उद्योग में आग लगी, उसके पास स्थित एक अन्य फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे धमाके की आवाज आई। बिजली आपूर्ति काट दी गई। धमाके की आवाज सुनकर हम बाहर आए तो देखा कि मसाला फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। इसके बाद वाईडी नगर थाने को सूचना दी गई।
TagsMPमसालाफैक्ट्रीआगMPspicefactoryfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





