- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: होटल...

x
MP News: छतरपुर शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास और रेलवे लाइन के किनारे बने रुद्राक्ष होटल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग होटल के किचन से फैली और होटल धुएं से भर गया. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, चीता मोबाइल और फायर ब्रिगेड की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गई. यहां सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद कराई गई, किचन के ज्वलनशीलता के स्रोतों पर काबू पाया गया, ताकि आग न फैले और कोई अन्य हादसा न हो. वहीं, रस्सी के जरिए पाइप लाइन को ऊपरी मंजिल तक पहुंचाया गया|
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए, ताकि आग कमरों, हॉल, होटल परिसर में न फैले. जहां बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका. बता दें कि यह स्थान होटल और इवेंट स्थल भी है, अगर समय रहते कार्रवाई न की जाती तो बड़ी जनहानि या आर्थिक नुकसान हो सकता था. पुलिस द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
इस कार्य में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उपनिरीक्षक प्रमोद रोहित, आरक्षक अरविंद सिंह एवं फायर ब्रिगेड टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने उक्त त्वरित एवं साहसिक कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
TagsMPहोटलआगHotelFireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





