मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Sarita
24 March 2025 8:37 AM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में दो भाई और एक बहन कुल तीन लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक बाइक से उत्तर प्रदेश के झांसी जा रहे थे|
यह घटना शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर महुआर पुल के पास हुई. एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो भाई अंकित राय और उनके चचेरे भाई सत्यम राय और चचेरी बहन वैष्णवी राय की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश जा रहे थे, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद मालवाहक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया|
Next Story